लखनऊ. बुधवार को किसान यूनियन के हजारों समर्थकों ने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए मडि़यांव थाने का घेराव कर लिया। समर्थकों ने थानाध्यक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे साथी को नहीं छोड़ा गया तो थाने में आग लगा दी जाएगी। इस चेतावनी से घबराकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को आश्वस्त दिया कि वे उसे छोड़ देंगे। इसके बाद सभी समर्थक अपने घर की ओर लौट गए।
बताते चलें, कुछ दिनों पहले किसान यूनियन के दो पक्षों में बीते दिनों मारपीट होने के बाद एक समर्थक को आरोपी मानते हुए उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इसी बात से नाराज किसान यूनियन के हजारों समर्थकों ने मडि़यांव थाने का घेराव कर दिया। आनन-फानन में वहां भारी संख्या में पुलिस पहुंच गए। इसी बीच समर्थकों ने चेतावनी दे दी कि यदि उनके साथी को छोड़ा नहीं गया तो थाने में आग लगा दी जाएगी।
यूपी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
समर्थकों की संख्या ज्यादा देखते हुए पुलिस ने साथी को छोड़ने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद पुलिस वालों ने समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान समर्थकों ने यूपी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। आश्वासन मिलने के बाद सभी अपने घर की ओर लौट गए।
घंटों लगा रहा जाम, जूझे आम जन
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सबसे ज्यादा आम जनता को परेशानी हुई। जिस रास्ते को पूरा करने में लोगों को दस मिनट लगते थे जाम लगने की वजह से तय करने में घंटों लग गए। इस जाम में स्कूली बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े सभी फंसे रहे। जाम का आलम यह था कि भिटौली क्रॉसिंग से लेकर आईआईएम तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी।
आगे पढ़िए बुजुर्ग महिला और पुरुषों ने किया थाने का घेराव...