पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bill Gates Video Conferencing Akhilesh Know Progress Program

अखिलेश से अपने कार्यक्रम की प्रगति जानेंगे बिल गेट्स, शुक्रवार को करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी सरकार और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन मिलकर सूबे में स्वास्थ्‍य के क्षेत्र में काम कर रही है। यह कार्यक्रम वर्ष 2013 में शुरू किया गया था। अब बिल गेट्स इस कार्यक्रम की प्रगति जानना चाहते हैं। इसके लिए वह शुक्रवार को सीएम अखिलेश से वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
जानकारी के अनुसार, बिल एंड मि‍लिंडा गेट्स फाउंडेशन और यूपी सरकार के बीच मेमोरेंडम ऑफ़ को-ऑपरेशन साइन हुआ था। इसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या प्रगति हुई, इसकी समीक्षा समय-समय पर करने की सहमती बनी थी। इसी कार्यक्रम के तहत बिल गेट्स, सीएम अखिलेश यादव से कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे।
बताते चलें कि मातृ मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर और कुल प्रजनन दर को राज्य कार्यक्रम क्रियान्वयन योजना के लक्ष्यों के अनुरूप कम करने की बात है। इसके लि‍ए बीएमजीएफ अपनी तकनीकी सहयोग इकाई (टीएसयू) के माध्यम से राज्य सरकार को तकनीकी और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर रही है।
नवंबर, 2013 में शुरू हुआ था यह कार्यक्रम
यह परियोजना नवंबर, 2013 से शुरू होकर अक्टूबर, 2016 तक चलेगी। प्रथम चरण में परियोजना 25 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों के 100 ब्लॉकों में लागू की गई है। 25 जि‍लों को पांच जोन में बांटा गया है। कृषि उत्पादकता में सुधार लाने, वित्तीय अंतर्वेशन (फाइनेंशियल इन्क्लूजन) को बढ़ाने और इस संबंध में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए भी टीएसयू सहयोग प्रदान करेगी।
बि‍ल गेट्स से बात होने के बाद परि‍योजना होगी और प्रभावी
परियोजना के सफल संचालन के लिए राज्य स्तरीय, जोन स्तरीय, जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टीएसयू का गठन किया गया है। सीएम अखिलेश यादव से बिल गेट्स की बात होने के बाद इस परियोजना को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बि‍ल गेट्स और सीएम अखि‍लेश यादव की फाइल फोटो।