पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Alligation Samajwadi Party Frogery Thakurdwara Bypoll Election

बीजेपी ने सपा पर लगाया ठाकुरद्वारा के उपचुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. बीजेपी ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पोलिंग में फर्जीवाड़ा किया गया। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस बाबत वह निर्वाचन आयोग से शिकायत करेंगे। साथ ही सपा के जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी से जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
बताते चलें कि ठाकुरद्वारा में फर्जी वोटिंग का मामला तब गर्माया, जब एक अखबार ने सपा के जिलाध्यक्ष की एक तस्वीर छापी। इसमें वह विक्ट्री साइन दिखा रहे थे। उनकी उंगली पर वोट डालने का निशान भी था। इसी को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, सपा के जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनका वोटर आईकार्ड भी मुरादाबाद विधानसभा से है।
वहीं, इस पर हाजी इकराम कुरैशी का कहना है कि कार के दरवाजे में उनकी उंगली फंस गई थी। इससे उन्हें चोट लग गई। इसलिए उन्होंने अपनी उंगली पर दवा लगाई थी। यह निशान वोट डालने का नहीं था। डीएम ने कहा है कि इस तरह के किसी भी मामले की सूचना उन्हें नहीं मिली है। ऐसे में किसी के खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता।
प्रतीकात्मक तस्वीर।