पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Leader Sandeep Shot Dead In Amethi Latest Crime News

अमेठी: बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्‍या, कांग्रेस के ब्‍लॉक प्रमुख पर लगा आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में बुधवार को बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मामले के प्रकाश में आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जमीन विवाद को लेकर हुई हत्‍या में कांग्रेस के ब्‍लॉक अध्‍यक्ष और उनके भाईयों का नाम सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी और फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से पुलिस ने प्रतिबंधित 9 एमएम की पिस्‍टल और 32 बोर के कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
घटना राजर्षि तिराहा की है। यहां बुधवार को बीजेपी नेता संदीप सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्‍या जमीन विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते की गई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ला और उनके भाइयों ने मिलकर ही संदीप की हत्‍या की है। घटना के बाद से मृतक संदीप सिंह के घर पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृजेंद्र शुक्ला और धर्मेंद्र शुक्ला से संदीप सिंह के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर संदीप और बृजेन्द्र की अकसर कहा सुनी होती रहती थी। उधर, मृतक संदीप के परिजनों ने बृजेन्द्र और धर्मेन्द्र पर हत्‍या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये दोनों भाई काफी दबंग किस्म के हैं। इनकी कई बार संदीप और परिजनों से लड़ाई हो चुकी है।
संदीप के परिजनों का कहना है कि बीती देर रात बृजेन्द्र ने संदीप को मिलने बुलाया था। आरोप है कि राजर्षि तिराहा स्थित घर के कमरे में बृजेंद्र ने अपने एक भाई जीतेन्द्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी।
आगे पढ़‍िए हत्‍यारोपी फरार...