संजय सिंह और अमिता मोदी सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ. अमेठी के राजघराने का विवाद दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भूपति भवन में मालिकान हक को लेकर गरिमा सिंह और संजय सिंह पक्ष के बीच मारपीट और फायरिंग भी हुई। रविवार को यह संघर्ष खूनी खेल में तब्दील हो गया। मौके पर गोली चलने से एक सिपाही विजय मिश्रा की मौत हो गई। कभी संजय सिंह ने बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की बीवी अमिता मोदी को अपना बहन बताया था। इसके कुछ दिनों बाद ही मीडिया में दोनों की शादी की खबरें आई। अमिता मोदी के संजय सिंह की रानी बनने के बाद अमेठी राजघराने की खूनी कहानी शुरू हो गई।
बताते चलें कि इस विवाद की नींव में ही एक चर्चित बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की हत्या है। आज से लगभग 16 साल पहले 28 जुलाई 1998 को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाहर मोदी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त सैयद मोदी स्टेडियम से प्रैक्टिस करके निकल रहे थे। अभी वे सड़क पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से घात लगाए हत्यारों ने उनपर ताबड़तोड़ 8 गोलियां दाग दी। साफ था कि गोली चलाने वाले नहीं चाहते थे कि सैयद मोदी जिन्दा रहे। हत्यारे अपने मंसूबे में कामयाब भी हो गए। इस मामले में जांच सीबीआई को सौंपी गई।
संजय सिंह का नाम सामने आया
सैयद मोदी हत्याकांड में शुरुआती जांच के दौरान अमेठी के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले तत्कालीन जनमोर्चा नेता संजय सिंह का नाम सामने आया। जैसे-जैसे मामला तूल पकड़ने लगा, यह बात सामने आई कि संजय सिंह और सैयद मोदी की पत्नी अमिता मोदी में प्रेम संबंध थे। यह बात साफ होने लगी कि प्रेम संबंधों के चलते ही संजय सिंह ने सैयद मोदी को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या करवा दी। इस हत्याकांड में अमिता मोदी का नाम भी साजिशकर्ताओं में आया। हालांकि, सीबीआई की टीम संजय सिंह पर लगे आरोपों को साबित नहीं कर पाई। ऐसे में वो बाइज्जत बरी हो गए।
अमिता को पहले बताया बहन, फिर कर ली शादी
जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो मीडिया ने संजय सिंह और अमिता मोदी के रिश्तों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। संजय सिंह से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने पत्रकारों के सामने अमिता मोदी का हाथ पकड़कर कहा, 'आप इस रिश्ते शक कर रहे हैं? ये मेरी सगी बहन से भी बढ़कर है।' इसके चंद हफ्ते बाद दोनों की शादी करने की खबरें आईं। अखबारों में उनकी शादी की तस्वीरें भी छपी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, संजय सिंह ने अपनी पत्नी गरिमा सिंह से धोखे से लिया था तलाक...