पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bodies Found Hanging Married Family Members Accused Of Murder Latest News Hindi

विवाहिता का लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटका मिला। ससुराल जनों ने मृतका के मायके वालों को तबियत खराब होने की सूचना दी। ऐसे में आनन-फानन में जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। महिला के गले पर कसाव के निशान थे। सूचना मिलने के बाद घटनास्‍थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सेक्टर सी निवासी गौरव तिवारी की पत्नी अंकिता तिवारी का शव संदिग्ध हालत में गुरूवार दोपहर फंदे से लटका मिला । मृतक के गले पर कसाव के निशान थे। जानकीपुरम के सहारा स्टेट निवासी मृतका के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह दो साल पहले किया था। तब ससुराली जन दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे और दहेज की मांग करते थे।

मृतका के पिता ने बताया कि, शादी में दहेज भी हैसियत से ज्‍यादा ही दिया गया था। दहेज की मांग के चलते कई कई बार उसकी पिटाई भी की गई। लेकिन हमें लगा की मामला सही हो जाएगा। ऐसे में देखते ही देखते सब कुछ खत्‍म हो गया। परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।