पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Celebrities Get Yash Bharti Award For UP To Glory

यश भारती: यूपी का सबसे बड़ा अवार्ड पाने वालों की उपलब्धियाें पर एक नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सोमवार को यूपी सरकार द्वारा यश भारती पुरस्‍कार समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित समारोह में विभूतियों को सम्‍मानित किया गया। कला, साहित्‍य, फिल्‍म, खेल, संगीत, नृत्‍य, लोकगीत समेत अनेक विधाओं में देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कुल 56 विभूतियों को यश पुरस्‍कार दिया गया। इसमें साल 2013-14 के लिए 22 लोगों और 2014-15 के लिए 34 लोगों का सम्‍मानित किया गया।
इस दौरान भजन गायक अनूप जलोटा, शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी, शास्‍त्रीय गायक राजन-साजन मिश्र, गीतकार समीर, सिंगर रेखा भारद्वाज और शतरंज खिलाड़ी श्‍वेता प्रियदर्शनी समेत 22 लोगों को सम्‍मान और 11-11 लाख रुपए बतौर पुरस्‍कार दिया गया। आपको बता दें, यश भारती प्रदेश का सबसे बड़ा पुरस्‍कार है।
पुरस्‍कार समारोह में सीएम अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मंत्री शिवपाल यादव, अहमद हसन, राज्‍समंत्री अरूण कोरी समेत कई नेता और विधायक मौजूद थे। इस दौरान यश भारती पाने वाले विभूतियों के परिजन भी वहां मौजूद थे। साल 2013 के लिए नामों की लिस्‍ट तो जारी कर दी गई थी, लेकिन उन्‍हें पुरस्‍कार नहीं दिए गए थे। इसलिए दो साल के पुरस्‍कार एक साथ ही सोमवार को दिए गए।
पुरस्‍कार पाने वाले इन महान विभूतियों ने अपने क्षेत्रों में महानता हासिल कर ना केवल अपना मान बढ़ाया, बल्कि प्रदेश का भी नाम पूरे विश्‍व में रौशन किया। कई लोगों के लिए इस पुरस्‍कार का नाम नया हो सकता है, तो आइए dainikbhaskar.com की टीम आपकों इन विभूतियों के कार्यों के बारे में बताएगा।
आगे पढ़‍िए शास्‍त्रीय संगीत के पुरोधा राजन-साजन...