पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Boy Cut Father By Gardar Arms Mother In Law And Sister In Law Also Injured

पिता ने गौना नहीं कराया तो गड़ासे से काट डाला, मां-भाभी को भी किया घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ/बहराइच. बहराइच में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी के बाद गौने की रस्म में पत्नी को घर नहीं लाने पर नाराज होकर अपने पिता को गड़ासे से काट डाला। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने मां और भाभी पर भी हमला कर दिया। गांववालों ने पास के अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। युवक की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, युवक को अपनी इस हरकत का कोई अफसोस नहीं है। मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
श्रावस्ती के कोतवाली भिंगा थाना के अंतर्गत गांव मूर्तिहा निवासी निरहू तिवारी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे अनिल उर्फ कल्लू की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल गौना लाने की बात कह रहा था, लेकिन उसके पिता बाद में लाने की बात कहकर टाल देते थे। गुरुवार सुबह दोनों में इस बात पर बहस होने लगी। इसी दौरान अनिल ने गुस्से में आकर पास में ही पड़े गड़ासा से पिता पर हमला बोल दिया। यह देखते ही युवक की मां रामवती और भाभी अनीता बचाव के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक निरहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
मां और भाभी पर भी किया हमला
वहीं, मां और भाभी के बचाव करने के बावजूद युवक अपने पिता पर लगातार हमला करता रहा। उसने अपनी मां और भाभी पर भी गड़ासा से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां युवक की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदार ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य संबंधित तस्वीरें...