पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bsnl Numbers Send Obscene Messages Lucknow Latest News

बीएसएनएल के नंबरों पर भेजे जा रहे हैं अश्‍लील मैसेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: बीएसएनएल के नंबरों पर भेजे गए मैसेज।
लखनऊ. भारत की सबसे बड़े टेलीकॉम नेटवर्क का दावा करने वाली कंपनी बीएसएनएल के नंबरों पर धड़ल्‍ले से अश्‍लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। हैलो आई एम नेहा, वाट्स योर नेम? मै इस समय फ्री हूं, मुझसे बात करने के लिए क्लिक करें और बनाए अपनी रात को खास। कुछ इसी तरह के मैसेज दिनभर में दो तीन बार आपके मोबाइल पर भी आ ही जाते होंगे। इन मैसेजों के द्वारा लोगों के बीच अश्लीलता परोसी जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाकर उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

वर्तमान समय में हर वर्ग और हर उम्र के लोगों के पास मोबाइल फोन है। ऐसे में जहां एक ओर बच्‍चों पर इन मैसेजों को बुरा असर पड़ रहा है वहीं, दूसरी ओर बुजुर्गों के लिए यह अश्‍लीलता है। युवा वर्ग इसके जाल में फंसकर अपना आर्थिक और मानसिक शोषण करवा रहे हैं। इससे कंपनियां जमकर फायदा उठा रही हैं।

एक मिनट में कटते हैं पांच रुपए

अधिकतर कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अश्लील बातें करके उनकी जेब पर डाका डालने के लिए कुछ लड़कियों को हायर किया है। इसके लिए लड़कियों को महीने के हिसाब से सैलरी दी जाती है। यहां से ही उपभोक्ताओं को अपने जाल में फांसने के लिए पहले चरण में नंबरों पर अश्लील मैसेज किए जाते हैं। जब उपभोक्ता दिए गए नंबर पर फोन करता है तो कंपनी में कार्यरत लड़कियां अश्‍लील बातें करके उन्‍हें घंटों फंसाए रखती हैं। इस दौरान उपभोक्ता के मोबाइल की प्रति मिनट पांच रुपए की दर से धनराशि कटती रहती है।
भोले-भाले लोग कर देते हैं वापस फोन
कंपनियों द्वारा भेजे गए मैसेज कुछ इस तरह के होते हैं कि कई बार उपभोक्ता को लगता है कि उसकी कोई पुरानी परिचित है। जानकारी करने के लिए उपभोक्ता दिए गए नंबर पर काल करता है। वहीं, जब तक उसे हकीकत पता चलता है तब तक उसके मोबाइल खाते से 30 से 50 रुपए तक कम हो चुके होते हैं। अश्लील बातें करने के शौकीन लोग इन कंपनियों के आसान शिकार होते हैं। कुछ उपभोक्ता उत्सुकता के चलते अश्लील मैसेजों के जवाब में फोन करते हैं और बातों के चक्कर में फंसकर अपनी बैलेंस गवां देते हैं।
आगे पढ़िए मैसेजों से बच्‍चों पर हो रहा बुरा असर...