पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माया का बजट पर निशाना, कहा- आपस में ही लड़ रहे हैं सपा वाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मायावती ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सपा वाले आपस में ही लड़ रहे हैं। सरकारी तौर पर सीएम को विकास पुरुष बताया जाता है, जबकि पार्टी के लोग उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव को विकास पुरुष बता रहे हैं।
- उन्होंने कहा, सपा के अंदर आपस में ही मनमुटाव चल रहा है।
- सीएम जब बजट पेश कर रहे थे, तो उनके चाचा के जन्मदिन पर उन्हें विज्ञापनों में विकास पुरुष की संज्ञा दी जा रही थी।
- इसके अलावा माया ने कहा, बजट में भारी भरकम राशि रखी गई है, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने वाली है।
- इससे न तो युवाओं का भला होने वाला है और न ही किसानों का।
- ये सिर्फ लोगों को भटकाने की साजिश है।
- सरकार ने 4 सालों में कई बजट पेश किए, इसमें की गई घोषणाएं न तो जमीन पर उतर सकीं और न ही आम आदमी को इसका फायदा मिल सका।
खबरें और भी हैं...