पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए पैन कार्ड नियम के विरोध में उतरे व्यापारी, आज बंद रखेंगे सर्राफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 5 लाख के ज्वेलरी की खरीद पर पैन कार्ड जरूरी कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन (जीजेएफ) ने बुधवार को भारत बंद का एलान किया। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन इस बंदी का समर्थन करते हुए गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। बंद से यूपी में 50 करोड़ और लखनऊ में 2 करोड़ का नुकसान हुआ है।
आगे पढ़िए, 150 एसोसिएशन का विरोध और करोड़ों का सर्राफा व्यापार ठप...
-लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने बताया कि जीजेएफ ने भारत बंद की घोषणा की है।
- इसके पहले भी लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ मशाल मार्च का आयोजन किया था, पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
- ऐसे में जीजेएफ के भारत बंद के एलान के साथ लखनऊ सर्राफा एसोसिशन अपना समर्थन देकर बुधवार को सर्राफा बाजार बंद किया है।
कौन-कौन हुए शामिल?
- लखनऊ सर्राफा एसोसएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी के नेतृत्व में बंदी में चौक सर्राफा, अवध, अलीगंज, इंदिरानगर, अमीनाबाद, सर्राफा समेत अन्य संगठन भी शामिल हैं।
-इनके अलावा कॉर्पोरेट जगत के ज्वैलर्स ने भी बंद में शामिल होने का भरोसा दिया। इनमें मुख्य रूप से कल्यान ज्वैलर्स, जीआरटी, टीबीजेड, पीसीजे, सेन्को, समेत 150 एसोसिएशन विरोध में खड़े हुए।
खबरें और भी हैं...