पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Busted Robbers Racket Arrested For Bank Account Holders On Their Target

बैंक खाताधरकों को लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, एसडीएम के पिता को बनाया था शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौनपुर/वाराणसी. पुलिस ने बैंक खाताधारकों को लूटने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन लुटेरों के गैंग ने इलाहाबाद एसडीएम के पिता पारसनाथ यादव से भी चार लाख रुपए भी लूट लिए थे। बदमाशों के पास से लूट के एक लाख साठ हजार रुपए और दो मोटर साइकिल, सोने-चांदी के गहने मिले हैं। इनके पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड के साथ मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार ये लोग बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले है। ये गैंग बनाकर जौनपुर-मऊ और बलिया जिले में बैंक से पैसा निकालकर ले जाने वाले व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर नगर क्षेत्र में इन दिनों लूट की वारदातें काफी तेजी से बढ़ीं हैं। एक के बाद एक बड़ी लूट की घटनाओं से जिले की पुलिस खुद बैंक फुट पर है। अपराधियों की गिरफ्तार के लिए एसपी जौनपुर ने नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच एक संयुक्त टीम गठित की थी। इस सर्विलांस टीम ने मुखबिर के जरिए लूटने वाले इस गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को शुक्रवार को कचहरी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने नई गंज पेट्रोल पम्प के पास से एसडीएम के पिता पारसनाथ यादव से चार लाख रुपए लूट लिए थे। इसी गैंग ने तीन दिन पहले मैहर देवी पेट्रोल पम्प के पास एक युवक की मोटर साइकिल की डिग्गी से एक लाख 95 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए थे। अन्य वारदातों में भी सुराग मिले हैं कि बदमाशों ने के हाथ इसमें रहे हैं।
क्या कहते हैं एसपी सिटी राम जी यादव
एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि यह गिरोह बैंकों में जाकर रेकी करते हैं , उसके बाद रास्ते में लूट करते थे। लूट के पैसे को दूसरे दिन मऊ जिले में जाकर अपने खाते में जमा कर देते थे। उधर, पैसा एकाउंट में आते ही बिहार में बैंठे परिवार वाले निकाल लेते थे। इस गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपए नगद इनाम दिया है।
फोटोः लूटेरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी रामजी सिंह यादव।