पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Byelection Counting On Tuesday Best Security Arrangements

सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद, मंगलवार को होगी मतगणना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी राजशेखर ने मतगणना को लेकर हुई बैठक में कहा है कि विधानसभा-173 लखनऊ पूर्व के उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर पांच नंबर हाल में होगी। सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद है। अन्‍य सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बैठक में सभी एडीएम, पुलिस विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बताते चलें कि सोमवार को मतगणना कर्मियों, माइक्रोआब्‍जर्वर, मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट में किया गया। डीएम राजशेखर ने मतगणना से संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना कर्मिकों का टेबिलवार रेड माईजेशन मंगलवार की सुबह साढे छह बजे ही रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर होगा। मतगणना कक्ष में किसी भी प्रकार का इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

सुरक्षा के है पूरे इंतजाम
डीएम ने बताया कि सात नंबर हाल में मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां पर मीडिया के लोग मतगणना की सही जानकारी ले सकेंगे। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पल-पल की रिकार्डिंग की जाएगी। साथ में एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया है, जिससे आपात स्थिती में तुरंत मेडिकल सहायत दी जा सके।

इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 टेबल पर होगी। मुख्य द्वार से एक बार प्रवेश करने के बाद दोबारा उस व्‍यक्‍ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
तस्‍वीर में: बैठक के दौरान बोलते हुए डीएम राजशेखर।