पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cabinet Minister Azam Khan And UP Governor Ram Naik Spat Continue

आजम ने कहा- राज्‍यपाल के बयानों से मुसलमानों को हो सकता है नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सपा कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान ने राज्‍यपाल राम नाइक को चिट्ठी लिखकर निशाना साधा है। चार पन्‍ने की इस चिट्ठी में उन्‍होंने लिखा कि आए दिन आप मेरे खिलाफ बयानबाजी करते हैं। इससे मुसलमानों में भय पैदा हो रहा है। आपकी नाराजगी से मुसलमानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस तरह की बयानबाजी से मुसलमान उन लोगों के निशाने पर आ जाएंगे जो उन्‍हें पाकिस्‍तान भेजने की वकालत करते हैं।

बताते चलें कि, आजम ने यह चिट्ठी किसी खास मकसद के तहत लिखी है। दरअसल, राज्‍यपाल ने यूपी सरकार द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान की इमारत को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट को दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनके इस फैसले के बाद ही आजम खान ने चार पन्नों की एक चिट्ठी उन्‍हें भेज दी।

आजम ने इस चिट्ठी में यह भी लिखा है कि राजभवन में रजा लाइब्रेरी की मीटिंग के दौरान राम नाइक ने मुझ पर बयानबाजी की थी। ये सारे बयान तथ्‍यों से परे है। आजम कहते हैं कि राज्‍यपाल एक संवैधानिक पद पर विराजमान हैं। उन्‍हें राजनीतिक विषयों को लेकर कोई बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। ये सब उन्‍हें शोभा नहीं देता है। इन सब चीजों से उन्‍हें बचना चाहिए। जानकारी के अनुसार, राम नाइक इससे पहले आजम खान की शिकायत सीमए अखिलेश यादव से भी कर चुके हैं।

राज्यपाल अयोध्या मंदिर के पुजारी हैं: आजम

बीते दिनों आजम खान ने राज्‍यपाल को अयोध्‍या मंदिर का पुजारी बताया था। ये बयान उन्‍होंने इसलिए दिया था क्‍योंकि राज्‍यपाल ने फैजाबाद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्‍या विवाद पर कोई टिप्‍पणी कर दी थी।

आगे ​पढ़ि​ए बीजेपी में बयानवीरों पर नहीं होती है कोई कार्रवाई...