पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cantonment Board Elections Nominations Tomorrow Lucknow News

छावनी परिषद चुनाव: नामांकन कल, रहेगी खुफिया कैमरों की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. छावनी परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र गुरूवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया कराने के लिए परिषद प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। इससे पहले चुनाव के लिए छावनी परिषद के मतदाताओं की अंतिम सूची भी जारी कर दी गई।

बताते चलें, 11 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए परिषद सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। रिटरनिंग ऑफिसर छोटेलाल मिश्र ने परिषद की सीईओ शोभा गुप्ता के साथ सभी 16 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर कम से कम दो से तीन बूथ और कुल 50 बूथ बनाए जा रहे हैं। सबसे अधिक 8363 मतदाता वार्ड संख्या- दो में हैं। इसके चलते यहां के तोपखाना बाजार (आरए बाजार) स्कूल में सर्वाधिक 11 बूथ बनवाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के हर बूथ पर विशेष निगरानी के लिए एक-एक कैमरा मुहैया कराया जाएगा।

सीसीटीवी कमरे नजर में होगा नामांकन

नामांकन को लेकर भी छावनी परिषद प्रशासन और आरओ की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मिश्र और कैंट बोर्ड की सीईओ शोभा गुप्ता ने बताया कि नामांकन जुलूसों को परिषद कार्यालय से कुछ पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा बैरीकेडिंग कराई जा रही है। परिषद कार्यालय में प्रत्याशी के साथ महज एक प्रस्तावक को ही प्रवेश मिलेगा। नामांकन जुलूस और इसमें शामिल प्रत्याशी सहित उनके समर्थकों पर निगरानी रखने के लिए कार्यालय गेट पर कैमरे भी लगाए जा रहे है।

पुलिस के साथ तैनात रहेगी सेना की क्यूआरटी

नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो सके, इसके लिए पुलिस के साथ-साथ सेना की क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। इसमें सिविल पुलिस के साथ ही महिला कांस्टेबलों को भी मुस्तैद कराया जाएगा। आरओ की ओर से चुनाव आचार संहिता भी जारी कर दी गई है। इसकी प्रतियों का वितरण नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को मुहैया करायी जा रही है।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।