पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Capital Tourism Made Lucknow Branding Package

राजधानी में टूरि‍ज्‍म की ब्रांडिंग के लि‍ए बनेगा लखनऊ दर्शन पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो
लखनऊ. अवध की तहजीब, सभ्‍यता और ऐति‍हासि‍क इमारतों के भ्रमण को लेकर यूपी सरकार की तरफ से शीघ्र ही एक लखनऊ दर्शन पैकेज तैयार कि‍या जाएगा। इसमें पर्यटकों के भ्रमण से लेकर जानकारी देने सहित‍ अन्‍य सुवि‍धाओं का भी उल्‍लेख होगा। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के नजरि‍ए से मुख्‍य सचि‍व आलोक रंजन ने शनि‍वार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रमुख सचि‍व आवास की अध्‍यक्षता में 11 सदस्‍यीय समि‍ति‍ के गठन को अनुमोदन दि‍या गया है।
लखनऊ के टूरि‍ज्‍म प्रमोशन और ब्रांडिंग के लि‍ए दीर्घकालीन योजनाओं के क्रि‍यान्‍वयन को लेकर प्रमुख सचि‍व आवास की अध्‍यक्षता में 11 सदस्‍यीय उच्‍च स्‍तरीय कमेटी का गठन कि‍या गया है। इसमें पर्यटन, नगर विकास, परिवहन, सिंचाई, नागरिक उड्डयन के प्रमुख सचिव और सचिव सहित नगर आयुक्त लखनऊ, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, डीआरएम रेलवे लखनऊ, डीएम लखनऊ और एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद को बतौर सदस्य के रूप में नामि‍त कि‍या गया है। गठि‍त समि‍ति‍ द्वारा लखनऊ में नई योजनाओं का कार्य, सड़कों के कार्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक ब्रांडिंग के कार्य के लि‍ए एक दीर्घकालीन रोडमैप तैयार कि‍या जाएगा।
दो सप्‍ताह में रि‍पोर्ट उपलब्‍ध कराने के नि‍र्देश
समि‍ति‍ को अपनी रि‍पोर्ट दो सप्‍ताह के अंदर सरकार को उपलब्‍ध कराने का नि‍र्देश दि‍या गया है। तैयार होने वाले प्रस्‍ताव में लखनऊ को सुंदर बनाने के लि‍ए योजनाओं के प्रमोशन और रेनोवेशन के साथ ही ब्यूटीफिकेशन का कार्य भी शामि‍ल रहेगा। वहीं, परिवहन विभाग की टूरिज्म बसें, निजी साधन, नौका विहार या फि‍र रिजर्व टैक्सी के माध्यम से भ्रमण कराने की सुविधा का भी जि‍क्र रहेगा। इसके साथ ही मुख्‍य सचि‍व ने प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लि‍ए पर्यटन मीट के आयोजन के भी आदेश जारी कि‍ए हैं।
2016 तक ताजगंज परि‍योजना को पूरा करने के नि‍र्देश
मुख्‍य सचिव आलोक रंजन ने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधि‍त वि‍भागों को 167.92 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही ताजगंज परियोजना का र्नि‍माण कार्य मार्च, 2016 तक पूरा करने का आदेश दि‍या है। उन्होंने कहा कि ताजगंज परियोजना को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के लि‍ए समय-सारिणी निर्धारित की जाए।
आगे पढ़ि‍ए मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लि‍ए होगा सौंदर्यीकरण कार्य…