पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्च के अंत तक मिलेगी कैशलेस टि‍‍कटिंग की सुविधा, मशीन लगाने की कवायद शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. रेलवे टिकट काउंटर पर कैशलेस टिकटिंग की सुविधा जल्‍द मिलेगी। इसके लिए स्‍टेशनों के टिकट काउंटरों पर कार्ड स्‍वैप मशीनें लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है। पूर्वोतर रेलवे के पीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि मशीनों को लगाने की तैयारी चल रही है। उम्‍मीद है कि मार्च के अंत तक यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू होगी योजना
- ये योजना पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत लखनऊ जंक्शन पर शुरू की जाएगी।
- इसके बाद चारबाग समेत मंडल के दूसरे स्‍टेशन पर भी इसे शुरू किया जाएगा।
- इस योजना के लिए कई बैंकों से संपर्क किया गया है।
- ट्रांजेक्‍शन पर कमीशन को लेकर बात फाइनल स्‍टेज पर है।
- इस योजना से लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आसानी से टिकट ले सकेंगे।
खबरें और भी हैं...