पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीआई अधिकारी बन महिला के साथ की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आलमबाग बस चौराहे पर मंगलवार को महिला से अधिकारी बनकर ठगी का मामला सामने आया है। ठगीकर्ता खुद को सीबीआई अधिकारी बता रहे थे। पीड़ित महिला का नाम रेखा भाटिया है। इस संबंध में पीड़िता ने आलमबाग कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
रेखा भाटिया ने बताया की खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले युवकों ने कहा कि आपने ये जो जेवर पहन रखे हैं, उससे आपकी जान को खतरा है। चोर जेवर के लिए लोगों की जान लेने में नहीं हिचकते हैं। इसे आप अपने सारे जेवर निकाल कर अपनी पर्स में सुरक्षित रख लीजिए। सीबीआई अधिकारी की सलाह मानकर उन्होंने अपने सब जेवर निकाल कर पर्स में रख लिए और घर चली गई।
रेखा भाटिया ने बताया की जब घर पहुंच कर उन्हें सोचा की सारे जेवर सेल्फ में रख दूं तो पर्स तो सही सलामत थे, लेकिन जेवर नदारद थे। उनकी बेटी ने बताया कि इस बात से वे परेशान हो गईं। कुछ न समझ आने पर हम आलमबाग थाने पहुंची और पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बाबत जब इंस्पेक्टर आलमबाग से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के कुछ गिरोह सक्रिय हैं जो भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर लूट कर रहे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर