पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Central Home Minister Rajnath Singh Focus On Uttar Pradesh Law And Order

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- यूपी में कानून-व्यवस्था पर देंगे विशेष ध्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी में कानून-व्यवस्था का हाल किसी से नहीं छुपा हुआ है। वहीं अपराधियों के निशाने पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र भी अब निशाने पर आ गया है। गौरी हत्याकांड से जहां पूरा लखनऊ उबल रहा है वहीं कई घटनाओं ने यूपी पुलिस की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने dainikbhaskar.com के सवाल पर कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस पर गृह मंत्रालय नजर रखेगा।
लखनऊ से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन के उद्धाटन के लि‍ए लखनऊ पहुंचे राजनाथ ने कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है। ऐसे में रिपोर्ट मंगाकर उसके आधार पर राज्य की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव देते हैं। वहीं गौरी हत्याकांड को लेकर बार-बार पूछने पर भी उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया।
लखनऊ में 105 किमी का बनेगा रिंग रोड
राजनाथ सिंह ने कहा- मैंने जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन एक-एक करके सभी पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के चारों ओर जल्द ही 105 किमी का रिंग रोड बनना है। इसके लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही काम शुरू भी हो जाएगा।
रेल बजट में है लखनऊ के लिए बहुत कुछ
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि‍ पिछली बार की तरह इस बार भी लखनऊ के लिए रेल बजट में बहुत कुछ है। मजबूरीवश अभी उसके बारे में हम नहीं बता सकते। वहीं मंच से उन्होंने कहा कि‍ पिछले रेल बजट में लखनऊ से दो ट्रेनों की घोषणा की गई थी। इसमें से काठगोदाम चल गई है। अब 12 फरवरी के बाद जैसे ही राजनाथ सिंह का प्रोग्राम मिलेगा दूसरी ट्रेन लखनऊ से छपरा के लिए चलाई जाएगी।
आगे पढ़ि‍ए प्रायोरिटी में है गोमतीनगर स्टेशन...