फोटो: गांव में बोलते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह।
लखनऊ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हाफिज सईद या कोई और भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती है। अयोध्या मसले पर उन्होंने बोला कि पीएम से जो भी मिलना चाहेगा उसका स्वागत है। यह बातें उन्होंने लखनऊ में गोद लिए बेती गांव में कही। वे गांव में बैंक शाखा का उद्घाटन करने आए हुए थे।
बताते चलें कि पाकिस्तान लाहौर में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बड़ी रैली कर भारत के खिलाफ खुलेआम जहर उगला है। उसने भारतीय प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी कि कश्मीर मसला तत्काल हल करें, वरना भारत बर्बाद होगा। उसने कहा कि अगर कश्मीर पर बातचीत के लिए मोदी तैयार नहीं होते, तो भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ा जाएगा।
राजनाथ ने किया बैंक शाखा का उद्घाटन
राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सीधे बेती गांव पहुंचे। वहां उन्होंने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण किया और गांव के ही स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए चले गए। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वहीं, पीएम मोदी के 'एक सांसद एक गांव' योजना के तहत उन्होंने राजधानी के बेती गांव को गोद लिया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने की खुशी ग्रामीणों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। पूरे गांव को फूलों से सजाया गया है। सड़कों पर चूने छिड़के गए हैं। ओरियंटल बैंक को भी फूलमालाओं से सजाया गया है। साथ ही बैंक के सभी अधिकारी केंद्रीय मंत्री की अगवानी के लिए वहां खड़े हैं। राजनाथ सिंह बैंक से सीधे शिवजी के मंदिर जाएंगे। यह मंदिर प्रधान के घर के बगल में है। इसे भी पूरी तरह से सजाया गया है।
आगे पढ़िए, गांव वालों में उत्साह...