पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय मंत्री ने कहा- स्मार्ट सिटी में हैं UP के 20 जिले, प्रदेश में लाए BJP की सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराइच/लखनऊ. केंद्रीय सामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री विजय सांपला कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की ट्रेनिंग देने आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में यूपी के 20 जिले शामिल हुए हैं।
इतिहास में सबसे ज्यादा काम हुआ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह यूपी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसे खत्म करना है तो केंद्र की तरह प्रदेश में भी सरकार लाना होगा। केंद्र सरकार ने 21 महीने में जितना काम किया है, उतना अभी तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। केंद्र की सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर मंत्री को दो लोक सभा आवंटित हुआ है।
केंद्रीय बजट पर जानी राय
अयोध्या के मुद्दे पर पूछे गए सवालों पर पहले बताया कि भारत निर्माण हो रहा है तो निश्चित सब कुछ होगा। उन्होंने चार्टड एकाउंटेंट और प्रमुख व्यापारियों से केंद्रीय बजट को लेकर राय जाना। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
फोटो: कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय मंत्री।
खबरें और भी हैं...