बहराइच/लखनऊ. मिहीपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग पर तीन महीने के तेंदुए का एक शव पड़ा मिला। वन विभाग की टीम शावक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के शावक के मुंह पर चोट का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम के लिए ले गई टीम
निषानगाढ़ा रेंज कं अंतर्गत मिहीपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग पर 37-38 किमी के बीच मार्ग पर एक तेंदुए का शावक पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। रास्तें से निकल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। आनन-फानन में सभी अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लेते हुए मार्ग पर पड़े हुए शव को उठवाकर रेंज कार्यालय ले गए, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।
क्या कहते हैं डीएफओ
डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि जो शावक का शव सड़क पर मिला है, उसके मुंह पर चोट के निशान है। इससे ये लगता है कि किसी अज्ञात वाहन को ठोकर से उसकी मौत हुई है। रेंज कार्यालय में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सड़क पर मिला हुआ शावक नर है, जिसकी उम्र लगभग 3 महीने की है।
फोटो: सड़क पर पड़ा मिला शावक का शव।