पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chehllum Procession With Tight Security DM Ordered Lucknow News

चेहल्लुम के लिए प्रशासन ने कसी कमर, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: डीएम राजशेखशर।

लखनऊ.
मुहर्रम सफलतापूर्वक निपटाने के बाद अब लखनऊ का जिला प्रशासन चेहल्लुम की तैयारियां करने में जुट गया है। चेहल्लुम के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कमर भी कस ली है। डीएम राजशेखर ने सोमवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वो खुद सभी तैयारियों पर पूरी नजर रखेंगे।

सोमवार को प्रशास निक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम राजशेखर ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर निकाले जाने वाले जलूस के मद्देनजर सभी तैयारियां उचित समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने नगर निगम, लेसा, एलडीए, अग्निशमन, चिकित्सा, लोक निर्माण, यातायात, नागरिक-सुरक्षा संगठन आदि विभागों से अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी विभागों के नोडल अधिकारी जलूस रूट का निरीक्षण भी कर लें।

5 जोन और 19 सेक्टर में बंटा पुराना लखनऊ

बैठक में डीएम राजशेखर ने बताया कि पुराने लखनऊ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुराने लखनऊ को 5 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि नक्खास पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही अग्निशमन, यातायात पुलिस सभी जलूस के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम के जलूस मार्ग पर भी पर्याप्त पुलिस बल रहेगा और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवको की ओर से भी डयूटी लगाई गई है।

सीधे डीएम से अधिकारी करें बात

डीएम राजशेखर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और नोडल अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था संबंधी यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह सीधे मेरे संज्ञान में लाए। ऐसा इसलिए कहा गया है क्‍योंकि चेहल्लुम का जलूस सीधा कानून व्यवस्था से संबंधित है। जुलूस निकाले जाने के दौरान इस पर सीसीटीवी कैमरे की भी पूरी नजर रहेगी।

आगे पढ़िए चेहल्‍लुम क्‍या होगा जुलूस रूट...