पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Minister Akhilesh Yadav Buy Two Helicopters Pilots Interviewed December 19

अखिलेश के लिए दो हेलि‍कॉप्‍टर खरीदने की तैयारी, 19 को होगा पाइलट्स का इंटरव्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: हेलि‍कॉप्‍टर से उतरते सीएम अखिलेश यादव।
लखनऊ. बुधवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारि‍यों के साथ सीएम अखिलेश यादव के लिए दो नए हेलि‍कॉप्टर खरीदने को लेकर बैठक की, जहां इस पर मुहर लगा दी गई। हालांकि‍, dainikbhaskar.com ने 21 नवंबर को ही बता दिया था कि कैबिनेट में लिए गए फैसले के बाद जल्द ही दो नए हेलि‍कॉप्टर अखिलेश की हवाई फ्लीट में शामिल होंगे। अब इसकी खरीद को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 19 दि‍संबर को पायलट्स के साक्षात्कार भी आमंत्रित किए गए हैं।
बताते चलें कि सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बीते दिनों आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया था। बताया गया था कि‍ तत्कालीन बसपा सरकार में मायावती द्वारा खरीदे गए जेट को बेचकर अखिलेश के हवाई बेड़े में एक एयरक्राफ्ट और एक हेलि‍कॉप्टर शामिल किया जाएगा। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को कैबिनेट से हरी झंडी भी मिल गई थी।
दरअसल, माया सरकार में एक बीचक्रॉफ्ट प्रीमियर 1ए जेट और हॉकर-900 एक्‍सपी खरीदा गया था। यह मायावती ने अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए खरीदा था, क्‍योंकि‍ यूपी की एयर स्ट्रिप्स इस जेट के हिसाब से नहीं बनी है। सीएम अखिलेश अब इसी को ध्यान में रखते हुए इनमें से बीचक्राफ्ट प्रीमियर 1ए जेट सहित दो हेलि‍कॉप्टर बेचकर दो नए हेलि‍कॉप्‍टर खरीदेंगे, जो यूपी के हिसाब से बना है।
19 दि‍संबर को है पाइलट्स का साक्षात्कार
नागरिक उड्डयन विभाग ने सीएम अखिलेश यादव की हवाई फ्लीट के लिए दो नए हेलि‍कॉप्‍टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इसको चलाने के लिए पाइलट का साक्षात्कार भी 19 दि‍संबर को आमंत्रित किया गया है। सिविल एविएशन की वेबसाइट पर पड़े विज्ञापन के अनुसार, पाइलट्स की तीन रिक्तियां हैं जिन पर योग्य पाइलट का चयन होना है। इस बार उन्हीं पाइलट के आवेदन मांगे गए हैं जिन्हें जेट उड़ाने का अनुभव हो।
आगे पढ़ि‍ए क्या कहते हैं नागरि‍क उड्डयन वि‍भाग के अधिकारी