पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Minister Akhilesh Yadav Said Up Public Rejected Bjp Lucknow Latest News Hindi

सीएम अखिलेश ने ली बीजेपी की चुटकी, कहा- अच्‍छे दिन लाने वाले झूला झूल रहे हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: गुरुवार को केजीएमयू में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव।

लखनऊ.
किंग जॉर्ज चि‍कि‍त्‍सा वि‍श्‍ववि‍द्यालय (केजीएमयू) में गुरूवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सीएम अखि‍लेश यादव ने उपचुनाव में सपा को मि‍ली सफलता के लि‍ए जनता का धन्‍यवाद दिया। इसके बाद उन्‍होंने बीजेपी की जमकर चुटकी ली। अप्रत्‍यक्ष रूप से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि जो अच्‍छे दिनों को लाने का वादा कर रहे थे, वो झूला झूल रहे हैं।

सीएम अखिलेश ने कहा कि समाजवाद के तो अच्‍छे दि‍न आ गए, मगर जो लोग धर्म की राजनीति कर रहे थे जनता ने उन्‍हें नकार दि‍या है। ऐसी राजनीति करने से समाजवादि‍यों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत का डंका बजाने वाले गेरूआ वस्‍त्रधारि‍यों को जनता ने नकार दि‍या है। उन्‍होंने कहा जनता में भेद-भाव पैदा करने के लि‍ए कई तरह के हथकंडे अपनाए गए लेकिन जनता ने उन्‍हें एकसि‍रे से खारि‍ज करते हुए आईना दि‍खा दि‍या है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज कल लोग लाउडस्‍पीकर पर राजनीति कर रहे हैं। लेकि‍न इससे समाजवादि‍यों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार यूपी की जनता के हि‍तों के प्रति जागरूक है। उपचुनाव के परि‍णाम से यह स्‍पष्‍ट है कि जनता भी समाजवाद को चाहती है।

यूपी में वि‍धवाओं का सम्‍मान होगा

बुधवार को वृंदावन में वि‍धवा आश्रम में रहने वाली महि‍लाओं को लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालि‍नी का बयान आने के बाद सीएम अखि‍लेश ने कहा कि यूपी में ऐसे लोगों का सरकार सम्‍मान करती है। अगर कोई बाहर से रहने आता है तो सरकार उनका ख्‍याल रखेगी। उन्‍होंने कहा कि आश्रम के वि‍स्‍तार और सुवि‍धाओं को लेकर सरकार की तरफ से आर्थि‍क सहायता मुहैया कराई जाएगी।

आगे पढ़िए कांग्रेस प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने कहा हेमा मालिनी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है...