लखनऊ. लखनऊ पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों में होने वाली ग्रामीण बैंक के लिए आईबीपीएस की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई ग्रामीण बैंक के लिए ये परीक्षाएं आईबीपीएस द्वारा 13 सितंबर को चुनाव की तिथि के पहले से निर्धारित की गई थी, लेकिन चुनाव के नाते इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया।
शनिवार को आयोजित की जाने वाली ग्रामीण बैंक के लिए आईबीपीएस परीक्षा शहर के बाकी सेंटर पर हो रही हैं। जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में पड़ रहे हैं उनमें पूरे दिन उलझन की स्थिति बनी रही। परीक्षा आयोजित करा रही आईबीपीएस बोर्ड ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा निरस्त हुई है उन्हें उनके ई मेल और रजिस्टर्ड
मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा सूचित कर दिया गया है। उनकी अगली परीक्षा की तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।
कुछ लोगों को नहीं मिला मेल, सेंटर तक लगाई दौड़
परीक्षा आयोजित करा रही आईबीपीएस बोर्ड ने दावा किया है कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के निरस्त होने की सूचना दे दी गई थी। फिर भी जयपुरिया स्कूल पहुंचे अरुण और सुमित ने बताया कि उन्हें कोई भी सूचना नहीं मिली है, इसलिए हम उन्नाव से आए हैं। वहीं रायबरेली से गोमतीनगर स्थित जयपुरिया पहुंचे संकर्षण शुक्ला ने बताया की हमें मैसेज तो मिला था, लेकिन और कई मित्रों से बात की तो उन्होंने बताया की हमें कोई सूचना नहीं है तो हम भी भागे चले आए।
प्रतीकात्मक तस्वीर