पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Christian College Accused English Professor Molestation Lucknow Latest News

क्रिश्चियन कॉलेज के इंग्लिश के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. गोमतीनगर के केंद्रीय विद्यालय के टीचर द्वारा नाबालिग स्टूडेंस से रेप का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। ऐसा ही एक और मामला राजधानी में सामने आया है। इस बार क्रिश्चियन कॉलेज की एमए इंग्लिश की फोर्थ सेमेस्टर की एक स्टूडेंट ने अपने ही विभाग के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

स्टूडेंट की शिकायत के बाद उसकी मां ने शुक्रवार को कॉलेज के प्रिंसिपल ईजी तिमेथि को शिकायत दर्ज कराते हुए लेटर सौंपा है। छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर पिछले कई महीनों से उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसने अपने साथ ही रही छेड़छाड़ की शिकायत नवंबर में विभागध्यक्ष प्रोफेसर रॉकी जॉन से की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर की ओर से उसको परेशान करना जारी रखा।

मांफी मांग कर मामला दबाने की कोशिश

पीड़ित छात्रा का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी प्रोफेसर ने उससे माफी मांगी। साथ ही आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद भी लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। वह शुक्रवार को कॉलेज पहुंची तो उसकी क्लास में एक भी स्टूडेंट मौजूद नहीं था। इस पर प्रोफेसर ने पढ़ाने से मना कर दिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। मामले की शिकायत जब प्रॉक्टर जेके सिंह से की तो उन्होंने उसे वहां से फटकार लगाते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ प्रिंसिपल को शिकायती लेटर दिया है।

ग्रेवांस सेल को भेजा मामला

कॉलेज के प्रवक्ता रॉकी जॉन ने बताया कि प्रोफेसर पर आरोप लगाने वाली एमए छात्रा की खुद उसके क्लास के ही छात्रों ने कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है। फिर भी छात्रा की मां की शिकायत पर पूरा मामला ग्रेवांस सेल को सौंप दिया गया है।
फोटो: क्रिश्चियन कॉलेज।