लखनऊ. बहराइच के इकौना से दो बार विधायक रहे भगौती प्रसाद, जिनकी 10 जुलाई को कुछ हजार रुपए के अभाव में इलाज नहीं होने के कारण मौत हो गई थी, अचानक फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वरुण गांधी बुधवार को भगौती प्रसाद के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना और आर्थिक सहायता देने पहुंच रहे हैं, वहीं मृत्यु के करीब 13 दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अचानक भावुक हो गए हैं।
मंगलवार को अचानक सीएम की तरफ से जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री के भगौती प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करने की बात कही गई है, साथ ही उनके शोक संतप्त परिजनों को सीएम की तरफ से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
आगे जानिए और क्या हुआ...