पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CM Akhilesh Office During Construction Found Skeletons Lucknow

सीएम के नए ऑफिस में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: खुदाई के दौरान मिला नरकंकाल का अवशेष।
लखनऊ. यूपी विधानसभा के सामने धरनास्थल पर निर्माणाधीन नए सीएम हाउस के लिए खुदाई के दौरान सोमवार को नरकंकाल के अवशेष मिले। विधानसभा के गेट नंबर तीन के सामने बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। करीब पांच फुट तक खुदाई हो चुकी थी। खुदाई के दौरान ही मजदूरों को एक कंकाल की टांग की हड्डी दिखाई दी। मजदूरों ने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बुलाई गई।
क्या कहना है प्रशासन का
मौके पर पहुंचे एडीएम पूर्वी, अनिल कुमार ने पूरे मामले की छानबीन की और लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह अवशेष नरकंकाल का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
शवों को दफनाया जाता था यहां
मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने भी लोगों से बातचीत की। हजरतगंज सीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों से बातचीत में फिलहाल यही निकल कर आ रहा है कि किसी जमाने में यहां पर कब्रिस्तान हुआ करता था।
आगे पढ़िए नरकंकाल मिलने से इलाके में है दहशत...