पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cm Akhilesh Yadav Bicycle Goes Tax Free Uttar Pradesh

यूपी में अब साइकिलें होंगी सस्ती, नीदरलैंड फार्मूले पर बनेंगे ट्रैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो।

लखनऊ. यूपी में साइकिल फ्रेंडली वातावरण तैयार करने के अपने सपने को पूरे करने के लिए सीएम अखिलेश यादव लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने यूपी में साइकिलें सस्ती करने का एलान किया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कम दाम की साइकिल बिक्री पर लगने वाले वैट को हटाने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने यह भी घोषणा की वह कम दाम की साइकिलों पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए सेंट्रल सेल्स टैक्स को भी हटाने का अनुरोध करेंगे।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कम कीमत वाली साइकिलों को वैट से मुक्त किए जाने का निर्णय लिया है। यह फैसला 3500 रुपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर लागू होगा। सीएम ने कहा कि यूपी सहित पूरे देश में आबादी का एक बड़ा हिस्सा साइकिल का इस्तेमाल अपने जरूरी कामकाज के लिए करता है। किसान, मेहनतकश, नौजवान, छात्र और गरीब के लिए यह ट्रांसपोर्टेशन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन है। इस सवारी का इस्तेमाल ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाली आम जनता करती है।
साइकिल बनाती है सेहतमंद
सीएम ने कहा कि साइकिल की सवारी पर्यावरण के नजरिए से भी अनुकूल है। क्योंकि यह इकलौता वाहन है जिससे प्रदूषण नहीं होता। साथ ही नियमित रूप से साइकिल चलाने वाला व्यक्ति सेहतमंद भी रहता है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्गों के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए इन वर्गों के की भलाई को को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने साइकिल की कीमत को घटाने का यह फैसला किया है।

आगे पढ़िए सूबे में नीदरलैंड फार्मूले पर बनेंगे साइकिल ट्रैक ...