पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CM Akhilesh Yadav Cancel IAS Sadakant And Sanjeev Saran Transfer

...तो इसलिए सीएम ने किया था IAS सदाकांत और संजीव सरन का ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: सीएम अखिलेश यादव।
लखनऊ. सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी आईएएस सदाकांत और संजीव सरन के ट्रांसफर को रोक दिया है। सीएम ने इन्हें अल्टीमेटम दिया है कि वे परियोजनाओं को तय सीमा में पूरा करें। इन दोनों अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने पर ट्रांसफर किए जाने का निर्देश दिया गया था। सदाकांत के पास आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी है तो संजीव सरन के पास अवस्थापन एवं औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी है।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव प्रदेश के विकास के लिए बहुत चिंतित हैं। उन्हें ये बात समझ में आ गया है कि सत्ता में टिके रहने के लिए विकास ही एक मात्र मूलमंत्र हैं। इसके लिए ही उन्होंने तेज तर्रार आईएएस सदाकांत और संजीव सरन को राजधानी लखनऊ के विकास का जिम्मा सौंपा था। लेकिन, काम में लापरवाही बरतने की शिकायत पर सोमवार को ही उनके ट्रांसफर की सूचना आई थी। हालांकि, बुधवार को सीएम ने दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर को रोकते हुए उन्हें एक और मौका दे दिया।
पुराने लखनऊ का सौंदर्यीकरण कराना चाहते हैं सीएम
सीएम अखिलेश यादव ने दोनों अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि लखनऊ से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। सीएम खासतौर से पुराने लखनऊ का सौंदर्यीकरण कराना चाहते हैं। इसमें लखनऊ के ऐतिहासिक शीश महल के मेन गेट के निर्माण, सतखंडा पार्क, घंटाघर और पिक्चर गैलरी पार्क के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना 31 दिसंबर, 2014 तक पूरा करना ही होगा। इसके अलावा हुसैनाबाद वार्ड में दुर्गा देवी मार्ग पर स्थित शीश महल तालाब का सौंदर्यीकरण 31 दिसंबर, 2014 तक पूरा करना है। वहीं, हुसैनाबाद में ही टीले वाली मस्जिद से जामा मस्जिद मोड़ तक विद्युत व्यवस्था को भूमिगत करने संबंधी काम को भी 15 दिसंबर, 2014 तक पूरा करना है।
योजना पूरी करने के लिए जारी की गई है डेडलाइन
हुसैनाबाद टीले वाली मस्जिद से जामा मस्जिद मोड़ तक मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण संबंधी काम भी 31 मार्च 2015 तक पूरा करना है। इसके अलावा पिक्चर गैलरी कॉम्प्लेक्स में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण और रईस मंजिल पार्क के सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य जनवरी 2015 तक पूरा करना है। हर्डिंग ब्रिज के अपस्ट्रीम में गोमती नदी के दाहिने तटबंध के 1.870 किमी पर मेंहदी घाट के निर्माण संबंधी परियोजना को जनवरी 2015 तक पूरा करना है। क्लाक टाव, घंटाघर तालाब और पिक्चर गैलरी कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यीकरण का काम 31 दिसंबर 2014 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे पढ़िए लापरवाह अधिकारियों को मिली थी छोटे मंडलों की जिम्मेदारी...