लखनऊ. बिजली से संबंधित कोई भी सूचना बिजली विभाग ही देगा। इस मामले में संबंधित विभाग से सवाल पूछे जाने चाहिए। वहीं, राज्यपाल द्वारा उदए गए इंटरव्यू को पूरा दिखाया जाना चाहिए। उन्होंंने अपने इंटरव्यू में राज्य सरकार की तारीफ भी की है। दुख होता है कि मीडिया ने उस हिस्से को नहीं दिखाया। ऐसे में सिर्फ बुराई दिखाई और अच्छाई छिपा ली। ये बातें सोमवार को सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से कहीं।
वहीं, पीएम
नरेंद्र मोदी द्वारा एक इंटरव्यू में देश के मुसलमानों को देशभक्त वाले बयान पर सीएम ने कहा कि यूपी और देश की जनता को ना जाने क्या हो गया है? हालांकि, जनता बहुत समझदार है। उसे पता है कि कौन क्या है और किसके मन में क्या है? अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बोलते हुए बताया कि सीएम ने कहा कि मेट्रो डिपो का शिलान्यास किया जा चुका है। सरकार जल्द ही मेट्रो लाइन का काम भी शुरू करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
कोयले और बिजली संकट पर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी पर देश की जनता ने भरोसा कर वोट दिया है। अब उन्हें यहां के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त्ा कोयला और संसाधन उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर जो भी आरोप लगाए गए हैं। सपा सरकार पूरी ताकत और आकड़ों के साथ उसका जवाब जनता को देगी।
हाल ही में सीएम अखिलेश यादव ने
फेसबुक और
ट्विटर पर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने सोशल साइट पर भी यूपी के बिजली कोटे का पूरा ब्यौरा दिया है। उन्होंने जवाब दिया कि केंद्र सरकार के लोग ट्विटर और फेसबुक पर ज्यादा आते है इसलिए आंकड़ों को वहां भी भेज दिया है। अब हर आंकड़े और समस्या को सोशल साइट पर भेजा जाएगा। केंद्र चाहे तो उसे खोलकर पढ़ ले।
फोटो: मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम अखिलेश यादव।