पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cm Akhilesh Yadav Visit Kgmu Inauguration Many Project Lucknow Latest News

आज KGMU का दौरा करेंगे सीएम, 11 नई योजनाओं का होगा शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: केजीएमयू में कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते सीएम अखिलेश यादव।
लखनऊ. यूपी सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को किं‍ग जॉर्ज चि‍कि‍त्‍सा वि‍श्‍ववि‍द्यालय (केजीएमयू) के कार्यक्रम में शि‍रकत की। इस दौरान उन्होंने नए टीचिंग ब्लॉक, हॉस्टल,वर्चुअल क्लास सहित 11 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके बाद सीएम ने यहां के स्टूडेंट्स से मुलाकात भी की। अखिलेश यादव ने कहा कि केजीएमयू के डॉक्टरों को एसजीपीजीआई के बराबर वेतन -भत्ता दिया जाएगा। यही नहीं, उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने की घोषणा की। साथ ही सिग्नेचर बिल्डिंग बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद भी देगी।

साइंटि‍फि‍क कन्‍वेंशन सेंटर में आयोजि‍त कार्यक्रम में इस देश में जॉर्जि‍यन के तौर पर सैनिक एकेडमी और मेडि‍कल के क्षेत्र से नि‍कले लोगों को ही जाना जाता है। इसलि‍ए संस्‍थान को यह प्रयास करना चाहि‍ए कि वि‍श्‍वस्‍तरीय संस्‍थानों में उनका नाम शामि‍ल हो। उन्‍होंने कहा कि मरीजों की सहूलियत के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की है। उन्होंने स्टेट मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल करने की घोषणा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मरीजों का दर्द समझें डॉक्टर
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य और परि‍वार कल्‍याण मंत्री अहमद हसन ने कहा कि गरीबों को चि‍कि‍त्‍सा सुवि‍धाएं मुहैया कराना राज्‍य सरकार की प्राथमि‍कता में शामि‍ल है। इसलि‍ए डॉक्‍टरों को चाहि‍ए कि वह मरीजों का दर्द समझते हुए उनका इलाज करें। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए केजीएमयू के वीसी प्रो. रवि‍कांत ने संस्‍थान की प्रोग्रेस रि‍पोर्ट पेश की। साथ ही संस्‍थान को मुहैया कराई जा रही सुवि‍धाओं के लिए सरकार का शुक्रिया भी अदा किया।

इनका कि‍या उद्घाटन (बजट करोड़ रुपए में)
मॉर्डन टीचिंग ब्‍लॉक 76.03
टाईप पांच ए आवासीय ब्‍लॉक 39.54
टाईप प्रथम ए आवासीय ब्‍लॉक 12.36
टाईप द्वि‍तीय आवासीय ब्‍लॉक 7.03
100 कमरे का ब्‍वॉयज हॉस्‍टल 2.80
हॉस्‍पिटल कम्‍पयुटराइजेशन एंड एफओसी 7.5
वर्चुअल क्‍लास

इनकी रखी आधारशि‍ला (बजट करोड़ रुपए में)
केजीएमयू इंस्‍टीटयूट ऑफ स्‍कील 2.5
250 कमरों का गर्ल्‍स हॉस्‍टल 15.43
650 नर्स का हॉस्‍टल 66.22
932 ब्‍वॉयज हॉस्‍टल 115.33

आगे की स्लाइड में पढ़िए, केजीएमयू के डॉक्टरों को एजीपीजीआई के बराबर मि‍लेंगे वेतनमान और भत्‍ते...