सीएम अखिलेश यादव की फाइल फोटो
लखनऊ. प्रदेश में बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने वाहन चेकिंग के आदेश दिए थे। अब उसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार ने प्रदेश में राज्य सड़क सुरक्षा नीति लागू करने वाली है। इसका शुभारंभ सीएम 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे।
सीएम अखिलेश यादव ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राजमार्गों पर चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी के बोर्ड तत्काल लगवाए जाएं। यही नहीं राजमार्गों पर प्रत्येक पांच किलोमीटर की दूरी पर संबंधित थानों के नाम एम्बुलेंस की व्यवस्था और टोल-फ्री नंबर की जानकारी के बोर्ड भी लगवाए जाएं।
सड़क सुरक्षा के लिए क्रेनों को पीपीपी मॉडल पर चलाया जाए
सीएम अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा के तहत मिली क्रेनों को पीपीपी मॉडल पर चलाया जाए। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एम्बुलेंस कहां मिलेगी, उन स्थानों को चिन्हित करके जिले के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को बताए जाएं।
सड़क सुरक्षा की जानकारी पाठ्यक्रम में होगी शामिल
सीएम ने सडकों पर फर्राटा भरते युवकों को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की तरह माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में यातायात और सड़क सुरक्षा विषयक अध्याय शामिल करने का निर्देश जारी किया है।
आगे पढ़िए स्कूलों में होगी परिवहन गोष्ठी का आयोजन…