पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएमएस बना देश का दूसरा बेस्ट स्कूल, एजूकेशन वर्ल्ड मैगजीन ने किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. एजूकेशन वर्ल्‍ड मैगजीन के सितंबर अंक में लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्‍कूल को पूरे देश में 866 आइएससी स्‍कूलों में दूसरा तो यूपी में पहला स्‍थान दिया गया है। मैगजीन द्वारा स्‍कूल के रैंकिंग तय करने के लिए यह काम लोगों के कमेंट और संस्‍थान के वास्तविक एकेडमिक प्रदर्शन को देखते हुए बनाई जाती है। इसको देखते हुए लखनऊ सीएमएस स्‍कूल की गोमती नगर शाखा को दूसरा और अलीगंज की शाखा को 17 रैंकिंग दी गई है। इससे न केवल स्‍कूल का नाम रौशन हुआ है, बल्कि राजधानी का भी मान बढ़ा है।
शनिवार को सीएमएस स्‍कूल प्रबंधन द्वारा यह जानकारी दी गई कि एजूकेशन बर्ल्‍ड मैगजीन ने सीएमएस की तीन शाखाओं को उत्‍कृष्‍त शिक्षा और क्‍वाजिटी मेनेजमेंट को देखते हुए पूरे भारत में दूसरे, 13वें और 17वें पायदान पर रखा है। रैंकिंग में आइएससी बोर्ड के स्‍कूल में अजमेर के मेयो गर्ल्स कालेज को 89.8 अंको के साथ पहले, सीएमएस गोमती नगर को 89.7 अंको के साथ दूसरे स्‍थान पर रखा है। वहीं, कोलकाता के मार्डन हाई स्‍कूल को 89.4 अंको के साथ तीसरा स्‍थान मिला है।
हर साल दिया जाता है अवॉर्ड
स्‍कूल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मैगजीन हर साल देश में आइएससी स्‍कूलों की रैंकिंग वोटिंग, एकेडमिक प्रदर्शन, खेल-कूद की फेसिलीटी, फैकल्‍टी और संस्‍थान के लीडर शीप को देखते हुए देती है।, वहीं इस अवार्ड को लेने के लिए मैगजीन ने प्रींसिपल मंजू बत्रा को 20 सितंबर को दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान अवार्ड लेने के लिए आमंत्रण दिया है। इस अवार्ड सेरेमनी का नाम नेशनल अवार्ड नाइट है।
फाइल फोटो