फोटो: चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ से ट्रेन पर चढ़ते परीक्षार्थी।
लखनऊ. राजधानी में रविवार को आयोजित आरआरबी और यूपी पुलिस के रिक्रूटमेंट एग्जाम के बाद एक बार फिर कैंडिडेट्स के तांडव से रेलवे पैसेंजर्स को दो-चार होना पड़ा। एग्जाम के बाद कैंडिडेट्स की भीड़ राजधानी के कोने-कोने में बने सेंटर्स से चारबाग स्टेशन की तरफ बढ़ चली। परीक्षार्थियों की बढ़ी भीड़ के कारण चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर पैर रखने की जगह नहीं थी।
कैंडिडेट्स और पैसेंजर्स की भीड़ को कंट्रोल करने में रेल एडमिनिस्ट्रेशन और जीआरपी द्वारा किए गए इंतजाम भी नाकाफी साबित होते रहे। इस दौरान लखनऊ से रवाना होने और गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, मेरठ इंटरसिटी, आगरा इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, गोरखनाथ एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, छपरा मेल, लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी, गंगा-गोमती एक्सप्रेस, वरूणा एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस कानपुर-प्रतापगढ़ इण्टरसिटी सहित कई ट्रेनों के कोचों पर कैंडिडेट्स अपना कब्जा जमाने लगे।
पैसेंजर्स के साथ किया झगड़ा
पैसेंजर्स की इस हरकत का जब रिजर्व सीट्स पर बैठे पैसेंजर्स ने विरोध किया तो कैंडिडेट्स उनके साथ झगड़े पर उतर आए। मामला बढ़ता देख मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
बेबस रही जीआरपी और आरपीएफ की व्यवस्था
उत्तर रेलवे के चारबाग और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आज परीक्षार्थियोंं की भीड़ को नियंत्रित करने में जिला पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान नाकाम रहे। दोनों स्टेशनों पर अचानक बढ़ी परीक्षार्थियोंं की भीड़ के आगे जीआरपी और आरपीएफ बेबस रहे।
आगे पढ़िए स्टेशन पर नहीं थी व्यवस्था...