पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Leader Family Bhupathi House Amethi Dispute Latest News

अमेठी विवाद: सिपाही की मौत में अनंत सिंह साजिश रचने के आरोपी, FIR दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: संजय सिंह के बेट अनंत सिंह।
लखनऊ. अमेठी में राजघराने की लड़ाई में हुई पुलिसवाले की मौत की एफआईआर में संजय सिंह के बेट अनंत सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। इनके अलावा पांच अन्य लोगों को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया है। अनंत को धारा 120 बी का आरोपी बनाया गया है। जबकि इनके अलावा करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर अमेठी कोतवाली इंचार्ज हामिद अंसारी ने लिखवाई है।
वहीं मृतक पुलिसकर्मी विजय मिश्रा के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से सरकार ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है। आपको बता दे रविवार को अनंत के पिता संजय सिंह को अमेठी जाना था। वह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली वहां बवाल हो गया। ग्रामीणों की ओर से चली गोली से सिपाही विजय मिश्रा की मौत हो गई थी।
फायरिंग की आवाज से दहल उठा था अमेठी
अमेठी में 'भूपति भवन' के वारिस और कांग्रेस सांसद संजय सिंह और उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह के बेटे के बीच संपत्ति का विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता रविवार को लखनऊ से अमेठी के लिए रवाना हुए, लेकिन इसका विरोध करते हुए कुछ ग्रामीणों ने भूपति भवन को घेर लिया। पुलिस वालों ने उग्र ग्रामीणों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान विजय मिश्रा नाम के एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
इस संघर्ष में कई ग्रामीण भी बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया। लाठीचार्ज में एक टीवी चैनल का पत्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आगे पढ़िए क्या है अमेठी के इस राजघराने का मामला क्यूं भड़का बवाल....