फाइल फोटो।
लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपना 68वां जन्मदिन नहीं मनाया। उनके आदेश पर कांग्रेस कार्यकताओं ने भी अपने नेता का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया। हालांकि उन्होंने फोन करके सोनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इससे पहले कांग्रेसी सोनिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाते थे। सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1964 को इटली के छोटे से गांव लुसियाना में हुआ था। मौजूदा समय में वे यूपी की रायबरेली सीट से सांसद हैं।
जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में हुए हमलों में शहीद जवानों की शहादत पर शोक जताने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया था। सभी राज्य इकाइयों को इससे संबंधित सूचना दे दी गई थी। यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा-'सभी जिलाध्यक्षों को भी सूचना दे दी गई थी। हमने सोनिया का जन्मदिन नहीं मनाया, लेकिन प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।'
इधर
नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सोनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि ईश्वर लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने सोनिया को फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। हालांकि सोनिया के जन्मदिन पर देश में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। कांग्रेसियों ने शहीद जवानों और पुलिसकमिर्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।
पंद्रह साल बाद मिली भारतीय नागरिकता
भारत के ताकतवर राजनीतिक घराने की बहू होने के बावजूद सोनिया को 15 साल बाद मिली। 1968 ईं में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह होने के बाद वे भारत में रहने लगीं। 1983 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली। 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में बम विस्फोट में मौत हो गई थी। राजनीति में आने से पहले राजीव पायलट की नौकरी करते थे। 1984 में वे पूर्ण बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बने थे।
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा उनकी दो संतान हैं।
आगे पढ़िए पहले क्या था सोनिया गांधी का वास्तविक नाम...