लखनऊ. गोरखपुर में मोदी और वाराणसी में मुलायम की रैली के बीच अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी डटे हुए थे। उन्होंने कोई रैली तो नहीं की पर लोगों से मिलने-जुलने में लगे रहे। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री बनने के मुद्दे पर साफ बयान दिया। बोले, 'अगले आम चुनाव के बाद अगर हमारी पार्टी की सरकार बनती है और हमारे सांसद मुझे नेता चुनते हैं तो जरूर सोचूंगा।'
राहुल दो दिन से अपने संसदीय क्षेत्र में थे। गुरुवार को उनका दूसरा दिन था। उन्होंने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, लेकिन नाम लिए बिना। बोले, 'मैं भोंपू नहीं बनना चाहता। जनता की सेवा करने का ढिंढोरा नहीं पीटना चाहता।
मेरे पिता ने कहा था कि लोगों की सेवा करना और उनके लिए काम करना पर भोंपू नहीं बनना।' कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा,'प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार चयन में पार्टी का संविधान काम करता है। पार्टी में इस पद के लिए सोनिया गांधी समेत पी.चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और एके एंटनी जैसे योग्य व्यक्ति हैं। लेकिन सांसद जिसको चाहेंगे वही इस पद पर बैठेगा।
ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं...
राहुल से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास की ओर से दी जा रही चुनौतियों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'इस तरह के लोग आते-जाते रहते हैं। लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अमेठी मेरा घर है। यहां के लोगों से मेरे परिवार जैसे रिश्ते हैं।'
आगे देखें अमेठी में राहुल गांधी और कुमार विश्वास का दौरा...