पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cow Dead Due To Current In Electric Pole Lucknow Latest Hindi News

विभाग की लापरवाही के चलते खंभे में उतरा करंट, गाय की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के जियामउ इलाके में बिजली विभाग और नगर निगम की लापरवाही के चलते शनिवार को एक खंभे में करंट उतरने से गाय की मौत हो गई। यह घटना वहां पर हुई जहां पर काफी चहल पहल रहती है और खंभे के सटी हुई एक दुकान भी है। गाय की मौत के बाद आस-पड़ोस के लोगों में दहशत है।

दरअसल, राजधानी में कई ऐसी जगह हैं जहां खंभों पर बिजली के तारों का मकड़जाल है। गर्मी की सीजन में तो इनसे इतना डर नहीं रहता है, लेकिन सर्दी के सीजन में कोहरे और नमी की वजह से इन तारों से खंभो में करंट उतर आता है। इसकी चपेट में आने से कोई भी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। इतना ही नहीं शहर में कई जगह तो ट्रांसफार्मर को रख तो दिया गया है, लेकिन उनके चारों ओर मजबूत जाली ही नहीं लगाई गई है। ऐसे में बिजली विभाग की ये लापरवाही कभी भी कोई बड़ा हादसे को दावत दे सकती है।

बताते चलें कि राजधानी में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अभी पिछले महीने ही याहियागंज में ही खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगी। वहीं, निगोहा में भी एक बुजुर्ग पर बिजली का तार गिरने से उसकी मौत हो गई थी।

फोटो: इसी खंभे में करंट उतरने से गाय की हुई मौत।