लखनऊ. वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे आरपी सिंह का कहना है कि भारत इस बार दोबारा वर्ल्ड कप जीतेगी। इसका उन्हें पूरा यकिन है। इसके पीछे की मुख्य वजह टीम में भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल की बेहतरीन बॉलिंग होना है। वे 14वें डॉ. शकुंतला मिश्रा ब्लाइंड नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस टूर्नामेंट में ब्लांइड क्रिकेटर में वर्ल्ड कप विनर प्लेयर्स भी खेल रहे हैं, जो अच्छी बात है। इस दौरान यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा और कुल सचिव डॉ. निशिथ राय भी थे।
बुधवार को केडी सिंह स्टेडियम में पांच दिवसीय 14वें डॉ. शकुंतला मिश्रा ब्लाइंड नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। यहां पूरे देश से 12 टीमें आई हुई थी। पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 15 जनवरी को खेला जाएगा। पहले दिन यूपी-केरल और तेलंगाना-झारखंड के बीच केडी सिंह स्टेडियम में मैच होगा। वहीं, चौक स्टेडियम में गोवा-हरियाणा और गुजरात-बिहार के बीच मैच खेला जाएगा। डॉ. निशिथ राय ने बताया कि जल्द ही यूनिवर्सिटी में स्टेडियम और ऑडिटोरियम बनने वाला है। इसके बाद सभी कार्यक्रम और खेल वहीं पर होंगे।
आसान नहीं इनकी तरह खेलना
यूनिवर्सिटी के चैयरमेन और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक ही फील्ड में सारे मैच नहीं हो सकते हैं। इसलिए दो स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे, जो यहां हमारा हौंसला बढ़ाने आए हैं। इनकी तरह क्रिकेट खेलना बहुत मुश्किल है। ये बड़े ही सरल तरीके से खेल लेते है। इसलिए इनका उत्साह बढ़ना चाहिए। इनके पास जो काबलियत हैं, वह हमारे पास नहीं है। यहां क्रिकेटर आरपी सिंह भी आए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह हर बार इस ब्लांइड क्रिकेट में भागीदारी करते है।
ये टीम ले रही हैं हिस्सा
14वें डॉ. शकुंतला मिश्रा ब्लाइंड नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रहे है। जिसमें यूपी, ओडिसा, केरला, राजस्थान, गुजरात, बिहार, गोवा, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र भाग ले रही है। इसे सभी खिलाड़ी 75 प्रतिशत से लेकर पूरी तरह ब्लाइंड क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।
फोटो: ब्लाइंड क्रिकेटरों से मुलाकात करते क्रिकेटर आरपी सिंह।