पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cricketer Venkatesh Prasad And Actor Pulkit Samrat In Lucknow

वेंकटेश प्रसाद ने कहा- वर्ल्‍ड कप में भुवनेश्‍वर-शामी करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भुवनेश्‍वर पुजारा, मोहम्‍मद शमी और स्टुअर्ट बिन्‍नी पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने कहा कि इस बार वर्ल्‍ड कप में तीनों खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वहीं, बैटिंग साइड को भी मजबूत बताया। उन्‍होंने कहा कि हमें सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट पर भरोसा करना चाहिए, क्‍यों उन्‍होंने खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया है।
दरअसल, पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद एक प्रोडक्ट की लॉंचिंग के लिए राजधानी में आए हुए थे। उनके साथ बॉलीवुड एक्‍टर पुलकित सम्राट भी थे। इस दौरान वेंकटेश ने अपना आदर्श कपिल देव को बताया। उन्‍होंने कहा जब कपिल देव को वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी उठाते देखा तभी से निश्‍चय किया की उनके जैसा ही बनना है। पुलकित ने कहा कि यदि उन्‍हें किसी पर पैसे लगाने हों तो वह कैप्‍टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर पैसा लगाना बेहतर समझते हैं। सम्राट ने कहा कि क्रिकेट शुरू से ही उनका पैशन रहा है और कपिल देव, गावस्कर और सचिन उनके फेवरेट प्‍लेयर्स हैं।

टीम में हैं वर्ल्‍ड क्‍लास फिल्‍डर

वर्ल्‍ड कप में पहला मैच ही इंडिया और पाकिस्‍तान का होना है। ऐसे में फैंस के लिए जोश और जुनून भरा माहौल होगा। ऐसे समय में प्रेशर होने की बात पर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि हर मैच में प्रेशर होता हे। पाकिस्‍तान के साथ थोड़ा ज्‍यादा टेंशन रहता है, क्‍योंकि मीडिया इसको काफी हाइप कर देता है। उन्‍होंने कहा कि इस समय हमारी टीम में वर्ल्‍ड क्‍लास फिल्‍डर हैं जो पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आगे पढ़िए अपने करियर के बारे में क्‍या कहते हैं पुलकित...