पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crime Businessman Delivery Boy Textile Company

डिलेवरी का काम करने वाले युवक की हत्या कर शव फेंका, जांच में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. टेक्सटाइल कंपनी में डिलेवरी मैन का काम करने वाले एक युवक सर्वेश का शव वजीरगंज के पार्क से बरामद हुआ। वह सोमवार से गायब बताया जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान की। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या में करीबी के शामिल होने का शक जता रही है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वेश (26) के पिता PWD में कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ हजरतगंज के PWD परिसर में ही रहता था। उसे जिले से बाहर डिलेवरी के लिए जाना पड़ता था। वह रविवार को सिधौली डिलेवरी देने की बात कहकर निकला था। इसने बताया था कि घर लौटते वक्त इंटौजा के रेवामऊ गांव भी जाएगा।
वजीरगंज के तिकुनिया पार्क के पास मिला शव
सर्वेश रविवार की रात इंटौजा पहुंचा, लेकिन इसके बाद सोमवार की सुबह गांव से निकल गया। रिश्तेदारों ने घर पर फोन कर पूछ तो पता चला कि वह लखनऊ घर नहीं पहुंचा है। उसका फोन भी बंद था। बुधवार को सुबह वजीरगंज के तिकुनिया पार्क की रेलिंग के भीतर एक युवक का शव राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।

वजीरगंज के थाना प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर के मुताबिक, वह घटना स्थल पर पहुंचे, तो शव के कपड़ों की तलाशी लेने के बाद डीएल मिला। उससे सर्वेश के रूप में उसकी पहचान हुई। उसके भाई योगेश ने उसकी पहचान कर ली है। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसका दांत भी टूटा हुआ था।
किसी दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
परिजनों ने बताया कि सर्वेश की शादी नहीं हुई थी। उसका किसी से विवाद भी नहीं था। सर्वेश के जूते मोजे और मोबाइल गायब होने की वजह से हत्या किसी दूसरी जगह होने की आशंका जताई जा रही है। वह कहां रुका हुआ था पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।
टेक्सटाइल डिलेवरी मैन का काम करने वाला मृतक सर्वेश (तस्वीर में)