पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यक्रम से लौट रही दो युवतियों से रेप की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक।
लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने बुधवार देर रात घर छोड़ने के नाम पर एक युवक ने दो युवतियों को अगवा कर लिया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान जब उन्हें यह पता चला कि वे दोनों युवतियां नही बल्कि ट्रांसजेंडर हैं। इसके बाद युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें धुन दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शोर-शराबा सुनकर मौके पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को देखते ही सभी युवक भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ताबड़तोड़ हॉस्टलों में छापेमारी की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। महानगर के सीओ विशाल पाण्डेय के मुताबिक, पीड़ितों ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वे ट्रांसजेंडर हैं।
बीती रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र आनंद सिंह उर्फ सत्या से दो ट्रांसजेंडर ने लिफ्ट मांगी। उन्हें युवतियां समझकर आनंद ने उन्हें लिफ्ट दे दी। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को भी फोन करके बुला लिया। इसकी भनक पीछे बैठे दोनों ट्रांसजेंडर को नहीं हो पाई। आनंद उनको लेकर महमूदाबाद हॉस्टल के सामने पहुंचा। हॉस्टल के सामने उसके दस-बारह दोस्त पहले से ही मौजूद थे।

आनंद ने बाइक रोककर दोनों ट्रांसजेंडर को जबरदस्ती नीचे उतार दिया। इसके बाद सभी उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने उनका मुंह दबा दिया और कपड़े फाड़ने लगे। इस दौरान आसपास के लोग और शोर-शराबा सुनकर विश्वविद्यालय के प्रोफसर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
आगे पढ़िए, ट्रांसजेंडर जानकर की बेरहमी से पिटाई...