पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Demand Her Issue Anganbadi Workers Protest Lucknow Latest News

अपनी मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: विधानसभा के सामने प्रदर्शन करते माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक।
लखनऊ. मंगलवार को विधानसभा सहित आस-पास के सभी मुख्‍य इलाके धरना प्रदर्शन से बेहाल रहे। पहले तो यूपी के विभिन्‍न जिलों से आईं हजारों की तादाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना दिया तो वहीं दूसरी ओर करीब दस हजार की संख्‍या में माध्‍यमिक वित्‍तविहीन शिक्षकों ने भी विधानसभा के सामने घंटों प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण बेकसूर लेागों को पूरे दिन भर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी सिर्फ मूक दर्शक बनकर सब कुछ देखती रही।

मंगलवार को राजधानी के प्रमुख इलाकों में यातायात घंटों ठप रहा। आस-पास के सभी इलाकों में गाडि़यों का लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस, आम जन, स्‍कूली वाहन और काम पर जाने वाले हजारों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग अपना मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

बताते चलें, राजधानी के नए पुलिस कप्तान यशस्‍वी यादव ने पदभार संभालते ही ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने को अपनी प्राथमिकता बताई थी। उन्‍होंने यह भी कहा था कि लक्ष्मण मेला पार्क में ही कोई भी पार्टी और संगठन धरना दे सकते हैं। इसके बाद भी विधानसभा के सामने धरना दिया गया। यशस्‍वी ने कहा था कि ट्रैफिक को जाम करने वाले लोगों के खिलाफ सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उग्र प्रदर्शन करने की दे गए चेतावनी

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर यादव सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो उग्र रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में यूपी सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी गई है। रामवीर ने साफ कर दिया है कि असहयोग आंदोलन के अंतर्गत चक्का जाम, जेल भरो आंदोलन, परीक्षा नहीं करवाना और मूल्याकंन नहीं करने दिया जाएगा।

आगे पढ़िए आंगनबाडि़यों को मिले राज्‍य कर्मचारी का दर्जा...