पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Demand Increase High Court Lucknow Bench Jurisdiction Lawyers Not Work Monday

क्षेत्राधिकार बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में कामकाज नहीं करेंगे वकील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर अवध बार एसोसिएशन के वकील सेामवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। वकील मुरादाबाद, बरेली और कानपुर रीजन के जिलों को लखनऊ पीठ से संबध करने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे तर्क है कि ये जिले लखनऊ के काफी नजदीक पड़ते हैं और इससे आम वादकारियों को हाईकोर्ट के लिए कम दौड़ लगानी होगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वकील पहले से ही हाईकोर्ट की नई बेंच की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। अवध बार के चार हजार वकील लंबे समय से लखनऊ पीठ को क्षेत्राधिकार को बढ़ाने की मांग करते आ रहे है। जसवंत सिंह कमीशन की रिपोर्ट ने भी लखनऊ बेंच के क्षेत्राधिकार को बढ़ाने की बहुत पहले ही वकालत की थी।

रविवार को अवध बार के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा के नेतृत्व में एक आपात बैठक की। इस दौरान महासचिव रमेश पांडेय ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों के समर्थन में चीफ जस्टिस पर दबाव बनाने के लिए अवध बार के सदस्य सोमवार को अदालतों में कामकाज नहीं करेंगे और आगे की रणनीति दोपहर में बैठक कर तय करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रशांत सिंह अटल, गौरव मिश्रा, ज्वाइंट सेक्रेटरी संतेाष यादव, वारसी, अनिल मिश्रा, अमित जायसवाल सहित अन्य सभी पदाधिकारी शामिल थे।
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की फाइल फोटो