पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Desi Munda Videsi Kudi Exotic Water Dance Latest News

देसी मुंडा और वि‍देशी कुड़ी ने पानी में डांस कर दि‍खाए हुस्‍न के तड़के, देखे तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: स्‍वि‍मिंग पूल में एमि‍ली कैलि‍यन को कंधे पर उठाकर डांस करते सनम जौहर।

लखनऊ. पानी में डांस के साथ हुस्‍न के तड़के ने गुरुवार को नवाबी नगरी लखनऊ को सराबोर कर दि‍या। डायनेमिक डांसिग के लिए अपनी पहचान बनाने वाले सनम जौहर और डांस की दुनिया में अपने स्टंट से सनसनी फैलाने वाली एमिली कैलि‍यन पानी में डाइव ऐसे लगा रहे थे जैसे कोई जलपरी अपने पूरे शबाब पर नाच रही हो। देसी मुंडा और वि‍देशी कुड़ी की पानी के अंदर हैरतअंगेज डांस देख लोग मंत्रमुग्‍ध रह गए। दरअसल, ये दोनों कांटेस्‍टेंट लाइफ ओके पर शुरू हुए शो ‘डेयर टू डांस’ के प्रमोशन के लि‍ए राजधानी आए थे।
बताते चलें कि‍ मूलरूप से दिल्ली में रहने वाले सनम जौहर और फ्रांस की रहने वाली एमि‍ली कैलि‍यन ‘डेयर टू डांस’ के प्रमोशन के राजधानी के एक होटल में आए थे। इस दौरान इन्‍होंने होटल में बने स्‍वि‍मिंग पूल में ‘पूल डांस’ करके सबको हैरान कर दिया। देसी मुंडा और विदेशी कुड़ी के जुगलबंदी से पानी में डांस देख लोग दंग रह गए।
पानी में हैरतअंगेज डांस देख चौंक गए लोग
दोनों इस तरह से पानी में कलाबाजी दिखा रहे थे कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए। हर कोई वाह-वाह कर उठा। कभी कंधे से उछलकर छलांग लगाना तो कभी हवा में कलाबाजी दिखाकर लोगों को हतप्रभ कर दि‍ए। ऐसा लग रहा था मानो, वह पानी नहीं किसी स्‍टेज पर डांस कर रहे हों।
जुगलबंदी डांस देख सब हो गए मंत्रमुग्‍ध
स्‍टेज पर डांग तो सभी कर लेते हैं, लेकि‍न तालाब में डांस करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसके लिए सांसों पर काबू के साथ एक लय में डांस को दिखाना नि‍श्‍चि‍त तौर पर हैरतअंगेज है। पानी में इन दोनों कांटेस्‍टेंट ने डांस कर लोगों का दि‍ल जीत लि‍या। मौके पर मौजूद लोग पानी में इन दोनों का जुगलबंदी डांस देख मंत्रमुग्‍ध हो गए।
आगे पढ़ि‍ए ‘डेयर टू डांस’ की दुनि‍या में धूम मचाने वाले क्‍या कहते हैं ये दोनों कांटेस्‍टेंट…