पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Digitization KGMU Make Online Medical Report Of Patient

केजीएमयूः जांच रिपोर्ट की डिटेल होगी ऑनलाइन, फरवरी से नहीं मिलेगी एक्सरे रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः डॉक्टर खुद ही ऑनलाइन देख सकेंगे मरीज की मेडिकल रिपोर्ट और फिल्म।
लखनऊ. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज करवाने वालों को अब हर बार जांच के कई पर्चे दिखाने से निजात मिलने जा रही है। यूनिवर्सिटी जांच रिपोर्ट की डिटेल तैयार कर रही है, जो डॉक्टरों को ऑनलाइन मिल सकेंगी। यही नहीं, फरवरी से एक्सरे रिपोर्ट की फिल्म देना भी केजीएमयू बंद करने जा रहा है। इससे मरीजों को भी काफी सहूलियत होगी।
केजीएमयू में इलाज को लेकर पर्चे बनवाने के लि‍ए हाल ही में ऑनलाइन सिस्टम की शुरूआत की गई है। यह प्रक्रिया अभी चल ही रही है कि प्रशासन ने अगले चरण की भी तैयारी कर ली। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन होने से मरीज और उनके तीमारदारों की भागदौड़ कम होगी। इसमें समय की भी बचत होगी। कई जांच रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने के लिए अब बताना नहीं पड़ेगा, बल्कि डॉक्टर खुद ही जरूरी जांच को ऑनलाइन देख कर मरीज को उचित दवाएं लिख सकेंगे।

बारकोड नंबर से दर्ज होगी डिटेल

मरीजों की डिटेल ऑनलाइन करने के साथ ही साथ उसकी जांच रिपोर्ट स्कैन कर उसके बारकोड नंबर से अटैच कर दिया जाएगा। इससे डॉक्टर मरीज की डायग्नोसिस के दौरान पुरानी और नई जांच रिपोर्ट को कंप्यूटर पर देख सकेंगे। इसके साथ ही साथ यूनिवर्सिटी ने मरीजों को एक्सरे की रिपोर्ट नहीं देने का फैसला किया है। यदि कोई मरीज अपनी एक्सरे रिपोर्ट की मांग करता है, तो वैकल्पिक तौर पर उसे उपलब्ध कराने के के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
नवीन ओपीडी में इसके लिए एक डिजिटलाइजेशन सेंटर खोला जा रहा है। इनमें कम्प्यूटर और स्कैनर मशीन से जांच रिपोर्ट को स्कैन करके मरीज के ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन में अंकित बार कोड के साथ अटैच कर दि‍या जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट बार कोड से अटैच होने के बाद सर्वर में चली जाएगी। इलाज के लि‍ए आने वाले 80 फीसदी मरीजों के पास पहले से कराई गयी जांच रिपोर्ट रहती है। इन रिपोर्ट को देखने के लि‍ए डॉक्‍टरों को भी माथा-पच्‍ची करनी पड़ती है।
आगे पढ़िए, डिजिटलाइजेशन से केजीएमयू को कैसे होगी पैसे की बचत...