पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • District Magistrate Inspection Metro Project Lucknow Uttar Pradesh

डीएम ने किया मेट्रो निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलमबाग में मेट्रो निर्माण की जानकारी लेते डीएम राजशेखर।
लखनऊ. सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्‍ट को लेकर डीएम और एलडीए वीसी राजशेखर ने शुक्रवार को राजधानी में चल रहे मेट्रो के कार्य का औचक निरीक्षण किया। ये निरिक्षण आलमबाग से एयरपोर्ट तक मेट्रो के कार्य में आ रही दिक्कतों को लेकर किया गया है। वहीं, डीएम ने पार्किंग से लेकर अवैध निर्माण और दुकानों को हटाने सहित कई पहलू पर दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस औचक निरिक्षण के दौरान लखनऊ के एसएसपी यशस्वी यादव सहित मेट्रो के अधिकारी और एलडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे।

शुक्रवार को औचक निरिक्षण के दौरान डीएम ने मेट्रो में आ रही दिक्कतों का डीएम द्वारा जायजा लिया गया। उन्‍होंने मेट्रो से जुड़े अधिकारियों को इसे तत्काल दूर करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही आलमबाग इलाके में स्थित बंद पड़ी भूमिगत पार्किंग को भी जल्द शुरू करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है। एलडीए को आदेश दिया गया है कि 15 दिनों में इसका टंडर करा ले ताकि जल्‍द ही यहां पर पार्किंग शुरू की जा सके। इसके साथ सड़क के दोनों ओर 200-200 मीटर पर रिक्‍टोरिफलेक्टिव साइनबोर्ड को 31 दिसंबर तक लगवा दें।

20 दिसंबर तक भेजें रिपोर्ट

डीमए ने कहा कि पार्किंग के प्रवेश और निकास द्वार के चारों ओर का संयुक्‍त सर्वे फोटो के साथ करवाकर 20 दिसंबर तक कार्यलय में रिपोर्ट बनाकर दें। वहीं, चंदरनगर पार्किंग को भी जल्‍द चालू करवाने के जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मेट्रो रेल परियोजना के निदेशक, वर्क्‍स ने बताया कि बाराबिरवा चौराहे की गोलाई कम करने के साथ वहां लगी लाइट की लंबाई को कम करना होगा। इसके साथ व्‍यापारियों ने भी आश्‍वासन दिया कि कोई भी दुकानदार नाली या आगे की जगह पर दुकान नहीं सजाएगा।
आगे पढ़िए, राजधानी में मेट्रो निर्माण के लिए कौन सी हैं बड़ी चुनौतियां...