पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drone And Google Map Is Identified Illegal Construction LDA Begin Pilot Project

एलडीए का पायलेट प्रोजेक्ट, ड्रोन रखेगा अवैध निर्माण पर नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटोः ड्रोन से अवैध निर्माण को पता करेगा एलडीए।
लखनऊ. राजधानी में अवैध निर्माण रोकने में नाकाम लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब अपने पायलट प्रोजेक्ट में ड्रोन को शामिल करने जा रहा है। इसके साथ ही गूगल मैप का भी इसमें उपयोग किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद एलडीए ने शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण को चिंहित कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है, इसके बारे में सर्वे भी हो रहा है कि शहर में कितने अवैध निर्माण हैं।
जिलाधिकारी राजशेखर ने हाल ही में बैठक के दौरान बताया था कि स्‍थानीय सर्वेक्षण से अलग ड्रोन कैमरा और गूगल सेटेलाइट मैपिंग की सहायता से इस काम में तेजी लाई जा सकती है। इससे एरियल फोटोग्राफी और विडियोग्राफी के माध्‍यम से अवैध और अनियमित निर्माणों का पता लगाया जा सकता है। भविष्‍य में इसी से अवैध निर्माण पर प्रभावी तौर पर अंकुश लगाया जा सकता है।

शनिवार को बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि इसको लेकर एक प्रस्‍ताव कंपनी ने एलडीए उपाध्‍यक्ष को भेजा है। इसी कंपनी ने मोहर्रम के जुलूस के दौरान भी ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा व्‍यवस्‍था और गोमती नदी के सर्वे के लिए काम किया था। इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत प्राधिकरण अपनी पूरी रिपोर्ट 15 दिसंबर तक सौंपेगा, जिससे 31 दिसंबर तक इसे इस्‍तेमाल कर अवैध निर्माण पर रोक लगाने में मदद ली जा सके।
सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए ली गई थी ड्रोन की मदद
गौरतलब है कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था को देखते हुए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई थी। इसके सफल परिणाम को देखते हुए। इसके दायरे को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में ड्रोने कैमरे की मदद से अवैध निर्माण पर भी रोक लगाई जा सकेगी और आगे भी इसका इस्‍तेमाल अन्‍य आयोजनों के दौरान किया जा सकेगा।
आगे देखिए, ड्रोन में लगे कैमरे से इस तरह दिखेगा पुराना लखनऊ...